गुना नगर: गुना में एबीवीपी का 57वां प्रांतीय अधिवेशन 19 दिसंबर को, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
गुना में एबीवीपी का 19 से 21 दिसंबर तक 57वा प्रांतीय अधिवेशन होगा। 17 दिसंबर को पीजी कॉलेज के पास संगठन प्रांत मंत्री संदीप वैष्णव ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी बताई। आयोजन में 18 जिलों के 1200 से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय ओर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे।