मेहगांव: टीडीएस स्कूल के पास ग्वालियर रोड मेहगांव में लाइट के खंभे से गिरने से युवक की मौत
Mehgaon, Bhind | Jan 2, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी रामकेश कुशवाह निवासी टीकरी ने पुलिस को बताया।कि विकास कुशवाह निवासी टीकरी मंगलवार को लगभग 3बजे टीडीएस स्कूल के पास ग्वालियर रोड मेहगांव में खंभे पर केबिल डाल रहा था।तभी सस्पेंशन टूटने से जमीन पर गिर गया।जिसके कारण उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बुधवार को लगभग 11:30 बजे मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी गुरुवार को दी।