मुरैना: विसेंठा गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, दोनों पर मामला दर्ज: ASP
Morena, Morena | Jul 19, 2026 विसेंठा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज, एएसपी ने जानकारी दी है।मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के विसेंठा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया।