बांका: करहरिया गांव से लापता महिला का शव गिधरा डाढ़ से बरामद, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
Banka, Banka | May 12, 2025 करहरिया गांव से लापता महिला बबली देवी का शव पुलिस ने नरौन और करहरिया गांव के बॉर्डर पर स्थित गिधरा डांढ़ से बरामद कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार के दोपहर 12:00 पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त महिला करहरिया गांव की सोमदेव सिंह की पत्नी है। जिसके लापता होने के बाद मृतक के बड़ी बहन प्रियंका कुमारी ने थाना में शिकायत किया था।