डुमरा: सीतामढ़ी में ऑटो चालक तैयार करेंगे रूट और रेट चार्ट, अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव : डीटीओ प्रशांत कुमार
सीतामढ़ी। जिले में ऑटो परिचालन को व्यवस्थित करने की दिशा में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि परिवहन विभाग स्वयं रूट चार्ट और रेट चार्ट तैयार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि ऑटो चालक या उनके संगठन आपसी सहमति से रूट चार्ट एवं किराया रेट चार्ट तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराते हैं तो अनुमोदन के लिए सक्षम पदाधिकारी को भेजा जाएगा।