नदबई: ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया, अभिषेक के बाद हुआ हवन यज्ञ
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को नदबई के नगर रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।