निरीक्षण के क्रम में उदाकिशुनगंज मुख्यालय पहुंचे एसपी डॉ संदीप सिंह को स्थानीय पुलिस कर्मियों के द्वारा अनुमंडल मुख्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने डीएसपी कार्यालय में कई दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए उदाकिशुनगंज थाना पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।