सिंचाई खण्ड फिरोजाबाद को मिलेगा आधुनिक कार्यालय भवन।
फिरोजाबाद सिंचाई खण्ड खण्डीय कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक सदर मनीष असीजा ने किया गया, इस परियोजना की स्वीकृत लागत 6.00 करोड़ रुपये है।
यह भवन जलेसर रोड स्थित सिंचाई खंड कार्यालय ककरऊ कोठी चौराहे पर 750 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। यह भू-तल सहित 3 तल का भवन होगा। भवन में कुल 32 कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है।
निचले तल पर वेटिंग एरिया, मीटिंग हॉल, अधिशासी अभियन्ता कक्ष, लेखा सहायक का कक्ष, सहायक अभियन्ता कक्ष, अवर अभियन्ता कक्ष, कार्यालय अधीक्षक का कक्ष, कार्यालय लिपिकों के कक्ष, स्टेनो का कक्ष, चपरासी कक्ष के साथ-साथ पुरुष एवं महिला शौचालय की व्यवस्था होगी।
ऊपरी तलों पर अतिरिक्त कार्यालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम और अन्य प्रशासनिक कक्ष बनाए जाएंगे।
भवन की विशेष सुविधाएं: सोलर पावर सिस्टम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और फायर फाइटिंग सिस्टम भी इस भवन में लगाया जाएगा।
वर्ष 1995 से सिंचाई खण्ड का कार्यालय टिनशेड में चल रहा था। इस नए भवन के बनने से अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी और कृषकों तथा आमजन को समय से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
फिरोजाबाद में *विकास की श्रृंखला में प्रतिदिन भूमि पूजन* किए जा रहे हैं। जनपद को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी है।
फिरोजाबाद के विकास की श्रृंखला में आज एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई। सिंचाई खण्ड फिरोजाबाद को मिलेगा आधुनिक कार्यालय भवन"*
आज *सिंचाई खण्ड फिरोजाबाद के खण्डीय कार्यालय भवन* के निर्माण कार्य का भूमि पूजन *माननीय विधायक सदर श्री Manish Asija जी के कर कमलों द्वारा* संपन्न किया गया, इस परियोजना की स्वीकृत लागत 6.00 करोड़ रुपये* है।
यह भवन जलेसर रोड स्थित सिंचाई खंड कार्यालय ककरऊ कोठी चौराहे पर 750 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। यह भू-तल सहित 3 तल का भवन होगा। भवन में कुल 32 कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है।
*निचले तल पर* वेटिंग एरिया, मीटिंग हॉल, अधिशासी अभियन्ता कक्ष, लेखा सहायक का कक्ष, सहायक अभियन्ता कक्ष, अवर अभियन्ता कक्ष, कार्यालय अधीक्षक का कक्ष, कार्यालय लिपिकों के कक्ष, स्टेनो का कक्ष, चपरासी कक्ष के साथ-साथ पुरुष एवं महिला शौचालय की व्यवस्था होगी।
*ऊपरी तलों पर* अतिरिक्त कार्यालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम और अन्य प्रशासनिक कक्ष बनाए जाएंगे।
भवन की विशेष सुविधाएं:* सोलर पावर सिस्टम, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और फायर फाइटिंग सिस्टम भी इस भवन में लगाया जाएगा।
वर्ष 1995 से सिंचाई खण्ड का कार्यालय टिनशेड में चल रहा था। इस नए भवन के बनने से अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी और कृषकों तथा आमजन को समय से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता,भगवानदास शंखवार,श्याम सिंह यादव, रविन्द्र शर्मा, पार्टी के मंडल अध्यक्ष, समस्त नामित पार्षदगण, पार्षदगण एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।