कसरावद के इंदौर रोड पर भीलगांव के समीप अंधे मोड़ पर एक बाइक और बस की भिड़त हो गई , इंदौर से खरगोन आ रही बस के सामने अचानक 2 बाइक सवर के आने से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए । घायल बाइक सवार जितेंद्र नारायण को कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जंहा उपचार जारी है ।