फिरोज़ाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र इंदरई रोड निवासी भाभी ने खाया विषैला पदार्थ, बिगड़ी हालत, देवर लाया जिला अस्पताल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र इंदरई रोड निवासी संगीता पत्नी राहुल ने अज्ञात कारणों के चलते किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ते ही ऐन मौके पर उसके देवर को पता चलते ही जिला अस्पताल लेकर आया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में उक्त महिला का उपचार कराया गया। इस दौरान ने जानकारी देते हुये बताया कि नशीले मंजन का सेवन कर लिया है।