फिरोज़ाबाद: कनेटा रोड पर बीती रात सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत पर सदर विधायक ने डीएम को भेजा सीएम को संबोधित पत्र
बीते दिन थाना मटसेना क्षेत्र कनेटा रोड पर बीती रात दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिनमें एक विभव नगर निवासी राहुल सैनी व दूसरा सत्कार टॉकीज कोटला रोड निवासी उमंग राजपूत थे। इनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से मदद हेतु सदर विधायक मनीष असीजा ने डीएम फिरोजाबाद को मुख्यमंत्री उप्र सरकार के नाम पत्र भेजा है।