फिरोज़ाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र निहालपुर में खेत में घुसी तेज रफ्तार बुलेट, तीन चारपाई तोड़ चौथी में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र निहालपुर निवासी बुजुर्ग 70 वर्षीय बुजुर्ग लायक सिंह अपने खेत पर बीती रात सो रहे थे। बीती देर रात गांव के ही दो युवक एक बुलेट लेकर खेत की ओर निकले, मृतक के परिजनों के मुताबिक तेज रफ्तार बुलेट खेत पर बिछी तीन चारपाई तोड़कर चौथी में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सो रहे बुजुर्ग लायक सिंह की चारपाई पलटने पर मौत हो गई।