महोबा: चिचारा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 35 वर्षीय दुर्गेश ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों ने देखा तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और वृद्ध मां को छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।