पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम आयोजित, मंत्री रेणु देवी ने सुनी लोगों की फरियाद
भाजपा कार्यालय में बुधवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी शामिल हुई। बुधवार दोपहर 1:34 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। सहयोग कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को मंत्री रेणु देवी के सामने रखा। वही मौके पर रेणु देवी ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी।