रामगढ़: कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने 'चलो गाँव की ओर' कार्यक्रम की शुरुआत की, पहले दिन रामगढ़ पहुंचे
Ramgarh, Palamu | Mar 12, 2026 कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी ने चलो गाँव की ओर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पहले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे रामगढ़ पहुंचे। उलदंडा, मुसुरमु, कुण्डपानी एवं रामगढ़ में जनसंपर्क कर लोगों से बातचीत की एवं समस्याओं को साझा किया । उपस्थित लोगों ने बताया कि सालों से निर्माणाधीन सड़क जो रामगढ़ से बरवाडीह तक स्वीकृत है जर्जर हालत में है और काम बन्द है।