कोल: अलीगढ़ नुमाइश में लगे पुस्तक मेले का शुभारंभ कमिश्नर ने किया, कहा- डिजिटल युग में खो गई हैं किताबें
Koil, Aligarh | Feb 7, 2026 अलीगढ़ नुमाइश में जिला प्रशासन के द्वारा पहली बार पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। यह पुस्तक मेला नुमाइश मैदान की नीरज शहरयार पार्क में लगवाया गया है। शनिवार सुबह कमिश्नर संगीता सिंह ने पुस्तक मेला का शुभारंभ किया है। कमिश्नर ने इस दौरान मेले में लगे स्टॉल्स पर जाकर किताबें देखीं और लेखकों की तारीफें की है।