कोल: कोल रजवाहे मामले में सांसद ने अधिशासी अभियंता को हड़काया, कहा- मैं सांसद हूँ, एक मुल्ला नहीं बोलेगा
Koil, Aligarh | Feb 7, 2026 अलीगढ़ में कोल रजवाहे से अवैध अतिक्रमण न हटाए जाने पर अलीगढ़ सांसद ने अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई है। सर्किट हाउस में सांसद सतीश गौतम ने अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार को हड़काया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को हड़काते हुए कहा की तुम्हें डर लग रहा है, सांसद में हूं, एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा।