कोल: अलीगढ़ में अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार लोग सड़क हादसे में घायल, हाइवे एंबुलेंस ने 3 घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया
Koil, Aligarh | Feb 7, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके के पचपेड़ा की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात बस की टक्कर से हादसे में बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दंपति समेत उनके बेटा बेटी घायल होना बताया जा रहा हैंम हालांकि इस घटना में पति व उसका बेटा बेटी घायल हुए जबकि पत्नी के मामूली चोट आई है।