जोधपुर: पावटा सहित शहर में मानसून के दौरान आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने अधिकारियों के साथ लिया निर्माण कार्य का जायजा
नगर निगम उत्तर की ओर से शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य पर सुरक्षा मापदंड को लेकर आयुक्त उत्तर ने निगम अधिकारियों के साथ फील्ड विजिट की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने सोमवार को नागदड़ी नाला, आकाशवाणी के पास जाटावास नाला और पावटा सी रोड नाले पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।