लवकुशनगर: BMO ने रिया मेडिकल और साईं पैथोलॉजी लैब को अवैध संचालन के चलते किया सील
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 17, 2026
लवकुशनगर में BMO ने रिया मेडिकल और साईं पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। जांच के दौरान बिना डॉक्टर डिग्री के मरीजों को ड्रिप चढ़ाते हुए पाया गया, वहीं लैब में योग्य टेक्नीशियन और आवश्यक दस्तावेजों की भी कमी मिली। BMO ने रविवार की शाम करीब 4 बजे कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।