शामली: शामली में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 303 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 13, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मदृदेनजर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 303 वाहनों के चालान किए गए। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।