प्रतापगढ़: आईजी डॉ. विष्णुकांत ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रतापगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आईजी पुलिस सुरक्षा डॉ. विष्णुकांत दो दिवसीय वार्षिक दौरे पर सोमवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। मंगलवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा सेरिमोनियल परेड की