ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में गुरुवार को 4 घंटे बिजली गुल, ओ-ब्लॉक, शास्त्री नगर, प्रीतमपुर समेत कई इलाके प्रभावित
ग्वालियर के कई इलाकों में गुरुवार 16 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आवश्यक निर्माण और संधारण कार्य के चलते ओ-ब्लॉक, शास्त्री नगर और प्रीतमपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत अवरोध रहेगा। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे जारी की गई।