बीना: देहरी रोड पर अवैध देसी कट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Feb 29, 2024 देहरी रोड पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा था, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय राजपूत पुलिस जवानों के साथ देहरी रोड पर पहुंचे और मौके से आरोपी 22 वर्षीय शिवकांत, पिता भगवान दास कुशवाहा निवासी आगासोद को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।