गुमला: 24 घंटे में अलग-अलग घटनाओं में हत्या, आत्महत्या और सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
Gumla, Gumla | May 22, 2026 जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। हत्या, आत्महत्या और सड़क हादसे की घटनाएं है। पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेंगा लमदोईन गांव की है जहां बेटे द्वारा किए गए हमले में पिता की मौत हो गई। बागवाना गांव में 75 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भरनो मलगो मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।