जगदलपुर: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बीजेपी सरकार से ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा, पूछा- स्थानीय भर्ती के लिए क्या किया?
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बताए कि इन ढाई सालों में सरकार इन कितने लोगों को रोजगार दिया हुआ और स्थानीय भर्ती की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में UPA की सरकार के दौरान IAP ,BRGF और MWE योजना के तहत 20- 20 करोड़ की राशि एक एक जिले को प्रदान की जाती थी जिससे विकास कार्यों में तेजी दिखती थी।