दतिया: लरायटा की राधा बेटी का एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन, 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर 5 साल की मेहनत सफल
Datia, Datia | Apr 27, 2026 ग्राम लरायटा की बेटी राधा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कर्नाटक में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राधा ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हांगकांग में होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।