फारबिसगंज: नाथपुर से नरपतगंज पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ़्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर से नरपतगंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ़्तार किया है। जिन्हें नरपतगंज पुलिस के द्वारा शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया। दोनों वारंटियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं गिरफ़्तार आरोपियों में सुधीर उराव व बुधिर उराव शामिल हैं।