फारबिसगंज: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के जन विश्वास यात्रा को लेकर प्रखंड राजद की बैठक आयोजित.
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर फारबिसगंज प्रखंड राजद की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने किया. इस मौके पर जन विश्वास यात्रा में अधिक से अधिक राजद कार्यकर्ता भाग लें इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. बैठक में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.