फारबिसगंज: फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बने तीन सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण.
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर अच्छी खबर आई है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सम्पर्क योजनान्तर्गत से तीन करोड़ 15 लाख की लागत से बनने वाले तीन सड़क का एक समारोह आयोजित कर फारबिसगंज विधायक श्री केसरी ने लोकार्पण किया. विधायक ने प्रखंड के मटियारी भटियाही से मुस्लिम टोला तक बनने वाले सड़क का लोकार्पण किया गया है.