फिरोज़ाबाद: नानेमऊ चौराहे के पास मिठाई बिक्रेता पिता-पुत्र को बिजली के पोल की चपेट में आने से लगा तेज करंट, पिता की मौत, पुत्र घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नानेमऊ चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर बिजली की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ है। मिठाई ब्रिकेता लोकेन्द्र पीने के लिए बिजली के पोल के पास लगे हेडपम्प पर पानी पीने गया था। इसी दौरान हाईटेंशन बिजली करेंट की चपेट मे आ गया। लोकेन्द्र की मौत हुयी जबकि बचाने आया बेटा घायल हुआ है।