सैदपुर: कटरिया में किशोरी की मौत पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से बढ़ा तनाव, अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा
करण्डा थानाक्षेत्र के कटरिया में बीते दिनों एक किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई बयानबाजी ने जिले का माहौल गर्म कर दिया है। जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। ऐसे में पुलिस फौरन एक्शन में आई और इस तरह सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।