कौंच: कोंच में पेट्रोल पंप और ज़मीन विवाद में नई आशंका, सभासद प्रतिनिधि ने घर की रेकी कराने का लगाया आरोप, CCTV आया सामने
Konch, Jalaun | Jun 14, 2026 कोंच नगर के आराजीलेन निवासी एवं वार्ड सभासद प्रतिनिधि रिजवान कुरैशी ने रविवार सुबह 9 बजे पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 23 मई की रात एक व्यक्ति अपने साथी के साथ उनके घर और डेयरी की कथित रेकी करता दिखाई दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने बताया कि उनका पेट्रोल पंप और जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।