हरदोई: पुलिस ऑफिस में एसपी ने सुनी जनता की शिकायतें, थानेदारों को शिकायतों का निस्तारण करने के दिये आदेश
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस ऑफिस में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए थानों को निर्देश जारी किए। शहर क्षेत्र सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से लोगों ने अपने शिकायती पत्र एसपी को दिए। इस दौरान कई फरियादियों ने अपने क्षेत्र के थानों में सुनवाई नहीं होने की भी एसपी से शिकायत की। जिस पर एसपी ने थानेदारों को फटकारा।