हरदोई: टड़ियावां के फुकहा गांव में भीषण आंधी के बीच लगी आग, करीब 40 घर जलकर हुए राख और कई मवेशियों की भी हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 बुधवार रात आयी तेज आंधी से टड़ियावां के फुकहा गांव में आग लग गयी और करीब 40 घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में कई मवेशियों की भी मौत हुई है। राजस्व टीम मौके पर पहुंची है और नुकसान का आकलन कर रही है।लोगों ने दमकल को सूचना दी लेकिन रास्ते में पेड़ गिरने की वजह से दमकल नहीं पहुंच पाई।लोग दाने दाने को मोहताज हो गए हैं।