हरदोई: दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश हेमेंद्र कुमार सिंह ने नाबालिग से छेड़छाड़ में तीन साल सजा व 8 हजार जुर्माना लगाया
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2024 बुधवार दीवानी न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश हेमेंद्र कुमार सिंह ने नाबालिग से छेड़छाड़ में तीन साल सजा व 8 हजार जुर्माना लगाया है।अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अनुराग श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा की 14 वर्षीय पुत्री 23 मई 2018 को घर से शौच के लिए दोपहर 2 बजे गांव के बाहर गयी थी। अभियुक्त कंचन ने उससे छेड़छाड़ की।