हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने खेरिया रोड से देशी शराब के 20 पौवों के साथ उनौती निवासी संजय दीक्षित को गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2024 टड़ियावां थाने में तैनात एसआई नंदकिशोर तिवारी व कांस्टेबिल अतुल कुमार ने बुधवार को खेरिया तिराहे से खेरिया जाने वाले रास्ते पर संजय दीक्षित पुत्र शिवशंकर दीक्षित निवासी उनौती को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से देशी शराब के विंडीज़ व मज़ेदार ब्रांड के 20 पौवे बरामद किए है। तकरीबन चार लीटर शराब की बरामदगी होना बताई गई है।