हरदोई: मोहल्ला आज़ाद नगर पाल वाली गली में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर पाल वाली गली में लो वोल्टेज की समस्या से मोहल्लेवासी काफी परेशान है।मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए निवेदन भी किया गया लेकिन अभी तक लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो सका।कहा लो वोल्टेज की वजह से पीने के पानी तक की समस्या बनी हुई है।