सोनाहातु: सोनाहातू में वसंत पंचमी पर महाकवि निराला की जयंती मनाई गई
जयशंकर प्रसाद विचार मंच व बीएसएनएल ने बुधवार को वसंत पंचमी व महाकवि निराला की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी ने की। मौके पर डॉ राम प्रसाद, पंकज मित्र, डॉ हाराधन कोईरी, डॉ प्रशांत गौरव, डॉ अरुण कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी महाबीर नायक व बीएसएनएल के महाप्रबंधक उमेश साह ने विचार रखे।