सोनाहातु: अक्षय और सोनिका ने जीता मोरहाबादी में आयोजित कोल इंडिया का फुल मैराथन
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन में फुल मैराथन को अक्षय और सोनिका ने जीता. यूपी के रहने वाले अक्षय ने 2 घंटे 20 मिनट और 38 सेकंड का समय लेकर फिनिश लाइन पर पहुंचे. वहीं महिला में हरियाणा की सोनिका ने लगातार दूसरी बार कोल इंडिया मैराथन में जीत हासिल की. पिछली बार भी सोनिका ही फुल मैराथन की विजेता थी.