फारबिसगंज: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर फारबिसगंज के बड़ा शिवालय शिव मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर फारबिसगंज के बड़ा शिवालय शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर के महंत ने 11 बजे जानकारी देते हुए बताया की बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहें हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बड़ी संख्या में विभिन्न शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया.