कोडरमा: 49 वर्षों बाद मिला न्याय: कोर्ट के आदेश पर झंडा चौक पर शटर का ताला काटकर मालिक को दिलाया गया कब्जा
झुमरी तिलैया शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर स्थित कुछ दुकानों को लेकर पिछले करीब 49 वर्षों से चल रहा न्यायिक विवाद आखिरकार अपने अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच गया। न्यायालय के आदेश के बाद रविवार को नजीर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के सहयोग से दुकान का शटर तोड़कर वास्तविक मालिक को कब्जा दिलाया गया। इस ऐतिहासिक फैसले ने न सिर्फ एक परिवार को न्याय दिलाया.