सलोन: टेकारी दांदू गांव के पास चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
3:11:2026 को 7:00 सुबह जानकारी हुई डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव के पास चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर। चार पहिया वाहन की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चार पहिया वाहन को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक का इलाज रायबरेली जिला चिकित्सालय में चल रहा है।