संजीवनी हॉस्पिटल बना जागरूकता का केंद्र, श्रमिकों को बताए गए कानूनी अधिकार
अस्पताल संचालिका मनीषा चौधरी की पहल पर लगा विधिक जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
सराय अकिल (कौशाम्बी)। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए सराय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल की संचालिका मनीषा चौधरी की पहल पर आयोजित इस शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मरीजों के परिजनों और कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर की शुरुआत पराविधिक स्वयंसेवक ममता दिवाकर ने की। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सह