गायघाट: मैठी चौक पर कार सवार ने टोल प्लाजा कर्मी को दिखाया पिस्टल और डंडा, सीसीटीवी में कैद
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक पर टॉल प्लाजा के द्वारा लगाई गई बैरिकेटिंग का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे में एक कार पर बैठे कुछ लोगों ने टॉल कर्मी को पिस्टल और डंडा दिखाकर धमकाते हुए निकल गया। इस मामले को लेकर टॉल महाप्रबंधक अनूप सिंह ने दोपहर करीब दो बजे में थाना में शिकायत दर्ज कराई है।