ननखड़ी: ज्यूरी में शहीद पवन दंगल की याद में आयोजित रक्तदान शिविर में 44 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित
शहीद पवन दंगल की याद में आज ज्यूरी में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान इसका शुभारंभ आईटीबीपी के सीओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 44 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह कार्य रक्तदान सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया।