कर्वी: चित्रकूट के भाजपा विधायक ने वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आदिवासियों के साथ धरना दिया, ट्रैक्टर पर वन भूमि जोतने का आरोप
चित्रकूट अनुभाग के मझगवां में वन विभाग कार्यालय के सामने भारी हंगामा और धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। चित्रकूट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों के साथ वन विभाग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेक्टर के ऊपर बन भूमि जोतने का आरोप है । वहीं विधायक इसे गलत कार्यवाही बता रहे हैं ।