सरधना: नवाब गढ़ी गांव में ओवरफ्लो हुआ रज बाहा, सड़कों पर फैला गंदा पानी, घरों में भरा, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
सरधना थाना क्षेत्र के नवाब कड़ी गांव के बीच से बह रहा रज बाहा गंदगी और रेत से हटा पड़ा है जिसके चलते ओवरफ्लो रजबहे से पानी पानी पटरी के दोनों और बाहर निकाल कर सड़क और घरों तक फैल गया। जिसको लेकर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भर पानी धीरे-धीरे घरों के दरवाजे के अंदर पहुंचकर गंदगी और फैला रहा है।