कोटकासिम: कोटकासिम में सेन महाराज की जयंती पर 40 बच्चों और 20 वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
Kotkasim, Alwar | Apr 14, 2026 कोटकासिम में राजस्थान प्रांतीय सेन समाज उत्थान समिति की स्थानीय शाखा ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726 वीं जयंती मनाई। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे रामलीला मैदान स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में सेन समाज के 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया 20 वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।