सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सूरजगढ़ा पुलिस द्वारा प्रेस से साझा की गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात खर्रा एवं बोरना गांव में छापेमारी कर दो NBW वारंटी को गिरफ्तार किया गया. SI मोहम्मद आलम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. खर्रा गांव से जयनारायण यादव के पुत्र जमुना यादव को तथा बोरना गांव से शंकर तांती के पुत्र पिंटू तांती को गिरफ्तार किया गया.